Passport Kaise Banaye

Passport Kaise Banaye। घर बैठे पारपोर्ट कैसे बनवाएं? । जरूरी दस्तावेज के साथ-साथ जानिए आवेदन करने की प्रक्रिया

Passport Kaise Banaye Online –आजकल लोग घूमने बहुत पसंद करते हैं, इसलिए वह एक देश से दूसरे देश जाना चाहते हैं। लेकिन अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने के लिए किसी भी व्यक्ति के पास Passport होना बहुत जरूरी है। अगर आपके पास पासपोर्ट नहीं है तो आप कभी भी विदेश यात्रा नहीं कर सकते हैं। पासपोर्ट एक तरह का जरूरी दस्तावेज होता है, जो भारत सरकार द्वारा दिया जाता है। Passport किसी भी व्यक्ति की पहचान और राष्ट्रीयता का प्रमाण पत्र के रूप में भी इस्तेमाल होता है। इस हिसाब से आपको पता चल गया होगा कि पासपोर्ट का महत्व कितना है।

Passport Kaise Banaye (घर बैठे पासपोर्ड कैसे बनवाएं?)

ऐसे में आज के इस लेख के द्वारा हम आपको Passport Kaise Banaye से संबंधित पूरी जानकारी देने वाले हैं। साथ ही Passport Apply Kaise karen के बारे में भी बताएंगे जिससे आप अपने घर पर बैठकर ही पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अगर आप Passport बनवाना चाहते हैं या पासपोर्ट से संबंधित कोई भी जानकारी पाना चाहते हैं यह लेख आपके लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। Passport से संबंधित कोई जानकारी के लिए नीचे दिए गए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

पासपोर्ट क्या है? Passport Kya Hai

पासपोर्ट एक जरूरी दस्तावेज है जो की भारत सरकार द्वारा किसी भी व्यक्ति को दिया जाता है। Passport किसी व्यक्ति की पहचान और राष्ट्रीयता को प्रमाणित करता है। लेकिन इसका मुख्य इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए किया जाता है। पासपोर्ट है किसी भी व्यक्ति को एक देश से दूसरे देश में प्रवेश और निकासी करने का अनुमति देता है। Passport में व्यक्ति की जरूरी जानकारी जैसे नाम, पता, जन्म तिथि, हस्ताक्षर, पासपोर्ट नंबर आदि मौजूद होता है।

दूसरे देशों में वीजा प्राप्त करने के लिए Passport का ही इस्तेमाल किया जाता है। यह एक सीमित समय के लिए ही वेद होता है जिसके बाद Passport को नवीनीकरण की जरूरत होती है। साथ कभी-कभी पासपोर्ट का इस्तेमाल कानूनी उद्देश्यों के लिए भी किया जाता है। सरकार द्वारा अलग-अलग प्रकार के Passport या ट्रैवल डॉक्यूमेंट भी जारी किए जाते हैं जैसे Ordinary Passport, Diplomatic Passport, Official Passportआदि।

पासपोर्ट बनाने के लिए जरूरी दस्तावेज । पासपोर्ट बनवाने के लिए क्या-क्या प्रूफ लगता है?

अगर आप पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी, तभी जाकर आप Passport बना सकते हैं। पासपोर्ट बनाने के लिए सबसे जरूरी पहचान पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र होता है। इसके अलावा कई सारे और भी जरूरी दस्तावेज होते हैं, इसके बारे में हमने नीचे बताया है:-

नाबालिक लोगों के लिए जरूरी दस्तावेज

  • नगर निगम या सरकारी दफ्तर से जारी किया गया जन्म प्रमाण पत्र
  • माता-पिता का निवास प्रमाण पत्र, जैसे बिजली बिल और आधार कार्ड
  • माता-पिता का पासपोर्ट, अगर है तो
  • सिंगल पेरेंट्स के आवेदन के स्थिति में माता या पिता का एड्रेस प्रूफ
  • नाबालिक और माता-पिता के पासपोर्ट साइज फोटो

व्यस्त लोगों के लिए जरूरी दस्तावेज

  • पैन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • बिजली का बिल
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • वोटर आईडी कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • गैस कनेक्शन डॉक्यूमेंट
  • बैंक पासबुक का फोटो कॉपी
  • रेंट पर रहते हैं तो रेंट एग्रीमेंट
  • लैंडलाइन या पोस्टपेड मोबाइल बिल

इन सभी दस्तावेजों के साथ आप पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं और पुलिस वेरिफिकेशन के बाद आपका Passport जारी किया जाएगा।

पासपोर्ट बनवाने में कितना फीस लगता है?

पासपोर्ट बहुत ही जरूरी दस्तावेज है जिसे अधिकतर सभी लोगों को बनवाना चाहिए। Passport बनवाने के लिए आपको शुल्क जमा करना पड़ता है। अगर आप एक नया पासपोर्ट बनवाना चाह रहे हैं तो उसके लिए समान शुल्क ₹1,500 है जबकि 60 पाने वाले Passport के लिए आपको ₹2,000 देना पड़ेगा। अगर आप तत्काल Passport लेना चाहते हैं तो इसके लिए भी आपको ₹2000 लगेंगे। इसके अलावा पासपोर्ट बनवाने के लिए आपको और अधिक देने की बिलकुल जरुरत नहीं है।

पासपोर्ट मिलने में कितना समय लगता है?

आपको बता दें कि Passport दो तरीके से बनता हैं। पहले सामान्य तरीका होता है जबकि दूसरा तत्काल पासपोर्ट पाने का तरीका होता है। अगर आप सम्मानित तरीके से पासपोर्ट के लिए अप्लाई करते हैं तो आपका Passport 30 से 40 दिनों के अंदर आपको मिल जाएगा।

वहीं अगर आप अपने Passport को और भी जल्दी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप तत्काल Passport Seva का लाभ उठा सकते हैं। तत्काल Passport Seva के द्वारा सफलतापूर्वक आवेदन करने के बाद लगभग एक सप्ताह के भीतर ही आपका पासपोर्ट मिल जाएगा।

पासपोर्ट बनवाने के लिए कहां जाएं?

अगर आप खुद का Passport बनवाना चाह रहे हैं तो इसके लिए आपको अपने नजदीक की Post Office Seva Kendra या Passport Seva Kendra में जाना होगा। यह दोनों ऑफिस से पासपोर्ट से जुड़ा सभी कार्य करते हैं। इन ऑफिस में जाकर आप नया Passport के लिए आवेदन कर सकते हैं या दोबारा पासपोर्ट भी प्राप्त कर सकते हैं।

Passport Office आने से पहले आप यह जरूर सुनिश्चित कर ले कि अपने पास सभी जरूरी दस्तावेज मौजूद हो। अन्य Passport Office से पासपोर्ट की Printing और लेमिनेशन के साथ-साथ डिस्पैच का सारा काम किया जाता है।

पासपोर्ट ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें | Passport Online Apply Kaise Karen

आप अगर अपने घर पर बैठकर ही Passport के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए Steps को ध्यानपूर्वक पढ़ें:-

  • आपको Online Passport Apply करने के लिए Passport Seva Website की Official Website पर जाना होगा, जिसका Link यह है:- https://www.passportindia.gov.in/psp
  • Home Page पर आपको Register Now के Option पर Click करना होगा जिसके बाद आपके सामने Registration Page खुल जाएगा।
  • इस पेज पर पूछे गए सभी जरूरी जानकारी को सही-सही दर्ज करना है और Register पर Click करना है।
  • Registration प्रक्रिया होने के बाद वेबसाइट पर फिर से जाएं और Login बटन पर Click करें।
  • इसके बाद अपनी Email ID, Password और Capta Code दर्ज करके Login करें।
  • यहाँ पर आपको “Apply for Fresh Passport” के Option पर Click करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने Option रहेगा आप तो फॉर्म डाउनलोड करके ऑफलाइन भरके अपलोड कर सकते हैं या Online ही फॉर्म भर सकते हैं।
  • यहां पर हमने Online फॉर्म भरने की जानकारी दी है।
  • अब आपको “Click here to fill the application form online” के Option पर Click करना होगा।
  • अगली पेज पर पासपोर्ट की प्रकार और पेज संख्या पूछी जाएगी।
  • इसके बाद आपको अपने व्यक्तिगत जानकारी सही-सही भरनी होगी जो आपके दस्तावेजों से मेल खाती हो।
  • सभी प्रक्रिया करने के बाद नीचे दिए गए Submit Application पर Click करना है।
  • आपको इसके बाद फिर से आवेदन फॉर्म वाले Page पर जाना होगा और “View Saved/Submitted Applications” के Option पर Click करना होगा।
  • अब आपको अपना एप्लीकेशन चुनना है और “Pay and Schedule Appointment” के Option पर Click करना है।
  • यहाँ Online Payment के Option पर Click करें इसके बाद आप अपने शहर के पास Passport Seva Kendra और उपलब्ध तारीख व समय की सूची भी देख सकते हैं।
  • अपने नजदीकी Passport Seva Kendra के अनुसार लोकेशन चुने और कैप्चा कोड भर के Next पर Click करें।
  • इसके बाद “Pay and Book Appointment” के Option पर Click करके पेमेंट प्रक्रिया पूरा करना है।
  • इसके बाद आपके सामने Appointment Confirmation Page खुलकर आ जाएगा जहां आप Passport Seva Kendra का जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
  • अब आप “Print Application Receipt” के Option पर Click करके रसीद का Print Out निकलवा रहे और अपने पास सुरक्षित रख ले।
  • यह रसीद Passport Seva Kendra में जाने के बाद काम आएगा।

इस प्रकार से आप अपने घर बैठे ही Online Portal के माध्यम से पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं।

निष्कर्ष:

पासपोर्ट एक बहुत ही जरुरी दस्तावेज है जो किसी व्यक्ति को एक देश से दूसरे देश घूमने की इजाजत देता है। Passport भारत सरकार के द्वारा दिया जाता है जो व्यक्ति की पहचान और राष्ट्रीयता को बताता है। अगर आप भी पासपोर्ट बनवाना चाहते है या Passport के बारे में जानना चाहते है तो उप्पर वाले लेख को ध्यान से पूरा पढ़े। उम्मीद करता हूँ की यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे पढ़ने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।

इन्हें जरूर पढ़ें-

Scroll to Top