Uttar Pradesh Ke Pramukh Parvaton Ke Naam

Uttar Pradesh Ke Pramukh Parvaton Ke Naam । उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्वतों के नाम क्या क्या हैं?

Uttar pradesh ke pramukh parvaton ke naam- भारत में जब भी प्रमुख राज्यों का बात होता है, तो उसमें उत्तर प्रदेश का नाम आना अनिवार्य हैं। उत्तर प्रदेश अपने परंपराओं और संस्कृति के लिए चारों तरफ प्रसिद्ध है। साठी उत्तर प्रदेश में कई ऐसे ऐतिहासिक स्थल मौजूद है जो कि विश्व धरोहर में शामिल हो चुके हैं। इन्हीं सब कर्म के चलते हर साल लाखों करोड़ों पर्यटक उत्तर प्रदेश घूमने आते हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य के सभी जिले का अपना विशेषता है जो की राज्य को समृद्ध बनता है। उत्तर प्रदेश में कई ऐसे प्रमुख पर्वत भी मौजूद है जहां लोग जाना पसंद करते हैं। ऐसे में आज के इस लेख के द्वारा हम आपको उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्वतों के नाम क्या क्या हैं? के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं। अगर आप भी Uttar pradesh ke pramukh parbaton ke naam के बारे में जानना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

उत्तर प्रदेश राज्य का परिचय

आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश राज्य का गठन 24 जनवरी 1950 के दिन किया गया था, जबकि इसका पुनर्गठन नवंबर 1956 में हुआ था। भारत को आजादी मिलने से पहले उत्तर प्रदेश को संयुक्त प्रांत के नाम से जाना जाता था, और यह नाम अंग्रेजों के द्वारा दिया गया था। वही अंग्रेजी हुकूमत से पहले उत्तर प्रदेश राज्य अवध सूबे और जौनपुर में बात हुआ था। अवध सूबे की स्थापना मुगलों के द्वारा की गई थी जबकि जौनपुर की स्थापना शर्कियों के द्वारा किया गया था।

भारत का सबसे अधिक जिले वाला राज्य

भारत में सबसे ज्यादा जिले उत्तर प्रदेश राज्य में ही है। यहां कुल 75 जिले मौजूद है जिसमे में 18 मंडलों का हिस्सा है। यह मंडल कर आर्थिक जोन में बांटे गए हैं जो कि पूर्वांचल, पश्चिमांचल, मध्यांचल, और बुंदेलखंड है। इसके अलावा आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला का नाम बलिया है जबकि सबसे उत्तरी जिला का नाम सहारनपुर है।

वहीं राज्य का सबसे पश्चिमी जिला शामली है और दक्षिणी जिला सोनभद्र है। कई बार यह सवाल भी पूछा जाता है कि उत्तर प्रदेश के कौन से जिले को पहाड़ियों का शहर कहा जाता है तो आपको बता दे की उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले को पहाड़ियों का शहर कहा जाता है क्योंकि यह क्षेत्र विंध्य पर्वत श्रृंखला से घिरा हुआ है। चित्रकूट जिले में एक नहीं बल्कि कई प्राकृतिक और पौराणिक महत्व वाले पहाड़ियां मौजूद है जो की धार्मिक और पर्यटन स्थल के लिए पूरे राज्य में मशहूर है।

उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्वतों के नाम । Uttar Pradesh Ke Pramukh Parvaton Ke Naam

उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्वत चित्रकूट जिले में आते हैं क्योंकि चित्रकूट को ही “पहाड़ियों का शहर” कहा जाता है। यह पूरा क्षेत्र विंध्य पर्वत श्रृंखला से घिरा हुआ है। जहां पर हम आपको चित्रकूट की कुछ प्रमुख पहाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं:-

शिवालिक श्रेणी:- शिवालिक श्रेणी उत्तर प्रदेश में सीधी नहीं है, यह श्रेणी उत्तराखंड में गंगा नदी तक फैली हुई है लेकिन इसका प्रभाव उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों में भी दिखाई देता है।  शिवालिक श्रेणी की ऊंचाई 1600 मीटर से लेकर 1500 मीटर के बीच है। हिमालय श्रेणी की यह सबसे निचली और बाहरी पर्वत श्रृंखला है। यह श्रेणी भारत के कई राज्यों से होकर गुजरती है जैसे जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश आदि। साथ ही आपको बता दे कि यह गंगा के मैदानों और महान हिमालय के बीच स्थित है।

अमसोत चोटी:- अमसोत चोटी सहारनपुर जिले में स्थित है जो की शिवालिक पहाड़ियों का ही एक हिस्सा है। यह चोटी उत्तराखंड उत्तर प्रदेश सीमा पर मौजूद है। अमसोत चोटी उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी है, जिसकी ऊंचाई लगभग 957 मीटर (3,140 फीट) है। यह एक पर्यटन स्थल है जहां लोग घूमने आते हैं लेकिन इसकी चढ़ाई करना बिल्कुल भी आसान नहीं है।

कामदगिरी पर्वत:- यह पर्वत चित्रकूट की सबसे पवित्र पर्वत मानी जाती है, इसकी ऊंचाई 280 मीटर (920 फिट) है। इस पर्वत का अर्थ “इच्छाओं को पूरा करने वाला पहाड़” हैं। इस स्थान को भगवान राम लक्ष्मण और सीता के वनवास काल का निवास स्थान माना जाता है। वहां के लोगों द्वारा कहा जाता है कि इस पर्वत की परिक्रमा करने पर सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती है। साथ ही इस पर्वत के मुख्य देवता भगवान कामतानाथ को माना जाता है।

हनुमान धारा:- चित्रकूट में मौजूद हनुमान धारा पर्वत की भी महत्व काफी अधिक है। ऐसा माना जाता है कि हनुमान जी लंका को जलाने के बाद अपनी जली हुई पूछ को बुझाने के लिए इसी स्थान पर आए थे। प्रतिदिन यहां पर हजारों श्रद्धालु जाकर हनुमान जी की पूजा करते हैं। पहाड़ पर हनुमान जी की एक बड़ी मूर्ति है जिसके सिर पर दो जल के कुंड है और हमेशा जल से भरे रहते हैं। यह स्थान उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की करवी तहसील और मध्य प्रदेश के सतना जिले के सीमा पर मौजूद है।

लक्ष्मण पर्वत:- लक्ष्मण पर्वत चित्रकूट में स्थित है जो की एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान राम के वनवास काल के समय भगवान लक्ष्मण ने यहाँ पर ही माता सीता की रक्षा की थी। साथ ही इसी पर्वत पर भगवान लक्ष्मण के प्राचीन चरण चित्र देखे जा सकते हैं। इस पर्वत पर राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और माता सीता की एक मंदिर भी है। इस पर्वत से कामदगिरी पर्वत का मनमोहक दृश्य दिखाई देता है।

निष्कर्ष:

उत्तर प्रदेश भारत का सबसे प्रमुख राज्यों में से एक राज्य है जो की सभी तरीके से समृद्ध हैं। उत्तर प्रदेश में कई ऐसे धार्मिक स्थल है जो कि लोगों को साल भर अपने और आकर्षित करते हैं। उत्तर प्रदेश अपने घाटों, मंदिरों, प्राचीन स्थलों, विश्व धरोहर, पर्वतों के लिए प्रसिद्ध है। ऐसे में आज के इस लेख के द्वारा हम आपको Uttar pradesh ke pramukh parbaton ke naam के बारे में जानकारी दिया है।

यह पर्वत धार्मिक स्थल के साथ-साथ पर्यटन के लिए भी काफी खूबसूरत हैं। अगर आप उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्वतों के बारे में जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए लेख को जरूर पढ़ें। उम्मीद करता हूं यह लेख आपको पसंद आया होगा, इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद।

इन्हें भी पढ़ें-

Scroll to Top