Environment GK Questions in Hindi

Environment GK Questions in Hindi । पर्यावरण से संबंधित प्रश्न । पर्यावरण से सम्बन्धित बार-बार पूछे जाने वाले 50+ क्वेश्चन

पर्यावरण सामान्य ज्ञान (Environment GK Questions in Hindi) – हम चारों तरफ से पर्यावरण से घिरे हुए हैं। हमारा पूरा जीवन ही पर्यावरण के चारों तरफ व्यतीत होता है, इसलिए हमें पर्यावरण के बारे में जानकारी रखना जरूरी है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी होनी चाहिए जिससे हम अपने पर्यावरण को स्वच्छ और स्वस्थ रख सके। आजकल होने वाले प्रतियोगी परीक्षाओं में पर्यावरण संबंधित कई प्रश्न पूछे जाने लगे हैं।

UPSC, BPSC, SSC, CGL, NTPC, RAILWAYS, BANKING आदि जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं में पर्यावरण से संबंधित चार से पांच सवाल होते हैं। ऐसे में इस लेख के द्वारा हम आपको Environment GK Questions in Hindi के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं। इस लेख के मदद से आप पर्यावरण से संबंधित जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे और साथ ही अपने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर सकेंगे।

Environment GK Questions in Hindi

प्रश्न 1: पारिस्थितिकी के जनक किसे कहा जाता है?

उत्तर: अनेस्ट हेकेल

प्रश्न 2: भारत के किस स्थान पर राष्ट्रीय पर्यावरण अनुसंधान केंद्र मौजूद है?

उत्तर: नागपुर, महाराष्ट्र

प्रश्न 3: किस तिथि को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर: 5 जून

प्रश्न 4: भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा वन पाए जाते हैं?

उत्तर: मध्य प्रदेश

प्रश्न 5: फोटोकॉपी वाली मशीन से उत्पन्न होने वाली गैस का नाम क्या है?

उत्तर: ओजोन गैस

प्रश्न 6: पृथ्वी के चारों ओर गैसों के समूह को क्या कहते हैं?

उत्तर: वायुमंडल

प्रश्न 7: वातावरण में सर्वाधिक कौन सी गैस पाई जाती है?

उत्तर: नाइट्रोजन

प्रश्न 8: पृथ्वी शिखर सम्मेलन का आयोजन कहाँ किया गया था?

उत्तर: रियो

प्रश्न 9: विश्व मौसम विज्ञान संगठन का मुख्यालय कहां स्थित है?

उत्तर: जेनेवा

प्रश्न 10: UNAP का मुख्यालय कहां स्थित है?

उत्तर: नैरोबी

Important Environment GK Questions in Hindi

प्रश्न 11: राष्ट्रीय वन नीति नियम के अनुसार कितने प्रतिशत भू भाग पर वन होना जरूरी है?

उत्तर: राष्ट्रीय वन नीति नियम के अनुसार 33 प्रतिशत भू भाग पर वन होना जरूरी है।

प्रश्न 12: चिपको आंदोलन का मुख्य उद्देश्य क्या था?

उत्तर: चिपको आंदोलन का मुख्य उद्देश्य वनों की सुरक्षा करना था।

प्रश्न 13: ग्रीनहाउस गैस के द्वारा धरती पर तापमान बढ़ता है या घटता है?

उत्तर: ग्रीनहाउस गैस के द्वारा धरती पर तापमान बढ़ता है।

प्रश्न 14: वन महोत्सव शुरू करने वाले व्यक्ति का नाम क्या है?

उत्तर: वन महोत्सव शुरू करने वाले व्यक्ति का नाम के एम मुंशी है।

प्रश्न 15: सबसे प्राचीन काल में उगाया जाने वाले फल का नाम क्या है?

उत्तर: सबसे प्राचीन काल में उगाया जाने वाले फल का नाम खजूर है।

प्रश्न 16: वायुमंडल में ओजोन परत के द्वारा हमें किन किरणों से बचाया जाता है?

उत्तर: वायुमंडल में ओजोन परत के द्वारा हमें पराबैंगनी किरणों से बचाया जाता है।

प्रश्न 17: ग्रीन हाउस इफेक्ट के द्वारा आने वाले समय में क्या होगा?

उत्तर: ग्रीनहाउस इफेक्ट के द्वारा आने वाले समय में ग्लेशियर पिघलने लगेंगे।

प्रश्न 18: पृथ्वी दिवस किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर: पृथ्वी दिवस 12 अप्रैल को मनाया जाता है।

प्रश्न 19: भारत के किस व्यक्ति कोवनों का आदमीकहा जाता है?

उत्तर: भारत के सुंदरलाल बहुगुणा को ‘वनों का आदमी’ कहा जाता है।

प्रश्न 20: भारत के किस शहर में बायोटेक्नोलॉजी पार्क मौजूद है?

उत्तर: भारत के लखनऊ शहर में बायोटेक्नोलॉजी पार्क मौजूद है।

Environment GK Quiz Questions in Hindi

प्रश्न 21: पर्यावरण का रक्षा कवच किसे कहा जाता है?

उत्तर: पर्यावरण का रक्षा कवच ओजोन परत को कहा जाता है।

प्रश्न 22: सबसे अधिक जैव विविधता किस स्थान पर पाई जाती है?

उत्तर: सबसे अधिक जैव विविधता उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों के क्षेत्र में पाई जाती है।

प्रश्न 23: कितने डेसीबल के बाद से ध्वनि प्रदूषण माना जाता है?

उत्तर: 65 डेसीबल के बाद से ध्वनि प्रदूषण माना जाता है। 

प्रश्न 24: ताजमहल का पीला पढ़ने का मुख्य कारण क्या है?

उत्तर: ताजमहल का पीला पड़ने का मुख्य कारण अम्लीय वर्षा है।

प्रश्न 25: भारतीय वन सर्वेक्षण का मुख्यालय कहां स्थित है?

उत्तर: भारतीय वन सर्वेक्षण का मुख्यालय देहरादून में स्थित है।

प्रश्न 26: पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत किस साल से की गई थी?

उत्तर: पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत साल 1948 से की गई थी। 

प्रश्न 27: अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण सूचना केंद्र कहां स्थापित है?

उत्तर: अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण सूचना केंद्र न्यू यॉर्क में स्थापित है। 

प्रश्न 28: सबसे अधिक स्थिर पारिस्थितिक तंत्र कौन सा है?

उत्तर: सबसे अधिक स्थिर पारिस्थितिक तंत्र सागरीय (महासागर) है। 

प्रश्न 29: सबसे कम वर्षा किस क्षेत्र में होती है?

उत्तर: सबसे कम वर्षा ध्रुवीय क्षेत्रों में होती है?

प्रश्न 30: वायुमंडल में जलवाष्प की मात्रा कितनी होती है?

उत्तर: वायुमंडल में जलवाष्प की मात्रा जीरो से चार प्रतिशत होती है।

Environment GK PYQ Questions in Hindi

प्रश्न 31: पर्यावरण में किस कारण से ग्रीनहाउस प्रभाव में वृद्धि होती है?

उत्तर: पर्यावरण में कार्बन डाइऑक्साइड के कारण ग्रीनहाउस प्रभाव में वृद्धि होती है। 

प्रश्न 32: ठंड के दिनों में किस स्थान पर बरसात होती है?

उत्तर: ठंड के दिनों में तमिलनाडु के तटों पर बरसात होती है। 

प्रश्न 33: ग्रीनहाउस गैस की संकल्पना करने वाले व्यक्ति का क्या नाम था?

उत्तर: ग्रीनहाउस गैस की संकल्पना करने वाले व्यक्ति का नाम जोसेफ फ्रारियर था। 

प्रश्न 34: भारत के किस राज्य में सबसे पहले मानसून आता है?

उत्तर: भारत के केरल राज्य में सबसे पहले मानसून आता है।

प्रश्न 35: पर्यावरण अध्ययन को क्या कहा जाता है?

उत्तर: पर्यावरण अध्ययन को इकोलॉजी कहा जाता है।

प्रश्न 36: जीव मंडल पर ऊर्जा का एकमात्र स्रोत का नाम क्या है?

उत्तर: जीव मंडल पर ऊर्जा का एकमात्र स्रोत सूर्य है। 

प्रश्न 37: वायुमंडल में मौजूद सक्रिय गैस का नाम क्या है?

उत्तर: वायुमंडल में मौजूद सक्रिय गैस का नाम आर्गन है। 

प्रश्न 38: वायुमंडल दाब को किस यंत्र के द्वारा नापा जाता है?

उत्तर: वायुमंडल दाब को बैरोमीटर के द्वारा नापा जाता है। 

प्रश्न 39: वायुमंडल के सबसे ऊपरी परत को किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर: वायुमंडल के सबसे ऊपरी परत को बाह्य मंडल के नाम से जाना जाता है।

प्रश्न 40: ओजोन गैस की परत को धीरेधीरे नष्ट करने वाली गैस का नाम क्या है?

उत्तर: ओजोन गैस की परत को धीरे-धीरे नष्ट करने वाली गैस का नाम CFC हैं।

EVS GK Questions In Hindi

प्रश्न 41: वायुमंडल के सबसे नीचे वाली परत का नाम क्या है?

उत्तर: क्षोभ मंडल

प्रश्न 42: पृथ्वी के तापमान को अनुकूलित कौन रखता है?

उत्तर: कार्बन डाइऑक्साइड और जलवाष्प

प्रश्न 43: विश्व पर्यावरण सम्मेलन सबसे पहले कहां हुआ था?

उत्तर: स्वीडन

प्रश्न 44: किस स्थान पर भारतीय वन प्रबंधन संस्थान स्थित है?

उत्तर: भोपाल

प्रश्न 45: विश्व का सबसे प्रदूषित नगर कौन सा है?

उत्तर: मेक्सिको सिटी

निष्कर्ष:

अगर हमें स्वस्थ रहना है तो हमें अपने पर्यावरण को भी स्वस्थ रखना होगा। पर्यावरण को साफ-सुथरा रखने के लिए हमें पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी रखनी जरूरी है। आज के समय में पर्यावरण संरक्षण बहुत जरूरी हो गया है, इसीलिए सरकार द्वारा लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाई जा रही है। साथ ही भारतीय सरकार द्वारा किए जाने वाले प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पर्यावरण संबंधित कई सवाल पूछे जाते हैं।

ऐसे में ऊपर दिए गए लिख के द्वारा हमने आपको Environment GK Questions in Hindi से संबंधित पूरी जानकारी दी है। उम्मीद है आपको पर्यावरण जीके क्वेश्चन (Environment GK) से रिलेटेड प्रश्न पसंद आये होगें, इस पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद। और भी अधिक ज्ञान वर्धक जानकारी के लिए बने रहे हमारे gkgswale.com प्लेटफार्म पर।

इन्हें जरूर पढ़ें-

Scroll to Top