FLN Kya Hai in Hindi

FLN Kya Hai in Hindi । FLN Ka Full Form क्या होता है ? एवं जानिए इसके उद्देश्य और विशेषताएं

FLN Kya Hai In Hindi– हमारे देश की शिक्षा का हाल अभी भी बहुत बुरा है और इसे सुधारने के लिए सरकार नियंत्रण प्रयास कर रही है। केंद्र सरकार अलग-अलग योजनाएं और नीतियों के द्वारा भारत में शिक्षा का स्तर ऊंचा करने में लगी है। इसी को देखते हुए भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पेश किया था। इस नीति में सरकार द्वारा FLN (बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान) नामक एक कार्यक्रम शामिल किया गया है।

इससे देश में मौजूद तीन से आठ वर्ष की आयु के सभी बच्चों को भाषा और गणित की शिक्षा प्रदान करना है। ऐसे में आज के इस लेख के द्वारा हम आपको FLN क्या है? FLN का Full Form क्या होता हैं, इसके उद्देश्य, विशेषताएं आदि के बारे में विस्तार से बताएं हैं। अगर आप भी केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया FLN कार्यक्रम से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो नीचे दिए के लिए को अंत तक जरूर पढ़ें।

FLN Kya Hai in Hindi । (FLN क्या है?)

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (National Education Policy) 2020 के द्वारा FLN कार्यक्रम को शुरू किया गया है, और इसे निपुण भारत मिशन के अंतर्गत पूरे देश भर में चलाया जा रहा है। FLN भारत सरकार की एक नई शिक्षा नीति का हिस्सा है जिसके द्वारा 3 वर्ष से लेकर 8 वर्ष के सभी बच्चों को भाषा और गणित की उत्तम शिक्षा प्रदान करना है। इस कार्यक्रम का लक्ष्य साल 2025 से 26 तक के सभी छोटे बच्चों के अंदर समग्र विकास करने में मदद करना है। साथिया नई शिक्षा नीति की स्किल इंडिया यानी निपुण भारत का हिस्सा है।

FLN का Full Form क्या होता हैं? । FLN Full Form

FLN का फुल फॉर्म (Foundation Literacy and Numeracy) होता है। वहीं बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान FLN का शाब्दिक अर्थ होता है। हमारे देश के सभी छोटे बच्चों के लिए यह कार्यक्रम काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है क्योंकि इसके द्वारा सभी बच्चों की बुनियादी साक्षरता मजबूत होगी जिससे वह अपने भविष्य को और सुंदर बना सकते हैं।

FLN का उद्देश्य क्या है?

सरकार द्वारा FLN कार्यक्रम को बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शुरू किया गया है, FLN एक नहीं बल्कि कई उद्देश्य है जिसके बारे में हमने नीचे बताया है:-

  • इस प्रोग्राम के द्वारा सभी राज्यों में समावेशी शिक्षा को बढ़ेगा देना।
  • सभी छोटे-छोटे बच्चों के कौशल विकास पर विशेष रूप से ध्यान देना।
  • सभी बच्चों को आसन एवं स्थानीय भाषा में शिक्षा प्रदान करना।
  • दैनिक जीवन के साथ जोड़कर और अलग-अलग प्रकार की गतिविधियों के द्वारा बच्चों को पढ़ना।
  • भाषाओं एवं गणितीय कौशल का विकास पर विशेष ध्यान देना।
  • FLN का उद्देश्य बच्चों के अंदर अलग-अलग प्रकार के स्किल डेवलपमेंट करवाना है जिससे उनका भविष्य अच्छा हो सके।
  • FLN के द्वारा कक्षा तीन तक के बच्चों की जिनकी उम्र 3 वर्ष से लेकर 8 वर्ष के बीच है उन्हें भाषा एवं गणित की शिक्षा देना।

FLN बच्चों के लिए कितना जरूरी है?

अभी के समय में भी बहुत सारे ऐसे बच्चे होते हैं जो स्कूल नहीं जाना चाहते हैं जिसके कारण उनकी पढ़ाई एवं विकास रुक जाता है। FLN एक ऐसा मिशन या प्रोग्राम है जिसके अंतर्गत सभी बच्चों को उनके अनुसार एवं खेलकूद में पढ़ाई करना सिखाएगा। इसके द्वारा सभी बच्चे जल्दी पढ़ना और लिखना सीख जाएंगे और पढ़ने के साथ-साथ उनके खेल और अन्य कौशलों का भी विकास होगा।

FLN का मतलब बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान होता है, जो कि किसी भी व्यक्ति के लिए काफी महत्वपूर्ण है। यह हमारे दैनिक जीवन, वैज्ञानिक, व्यावसायिक, व्यक्तिगत क्षेत्र में इस्तेमाल होते है, इसलिए शुरू से ही बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान पर जोर देना बहुत जरूरी है। यह किसी भी व्यक्ति के जीवन में आगे बढ़ाने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं इसलिए सभी बच्चों को FLN कार्यक्रम में जोड़ना चाहिए।

FLN की विशेषताएं क्या-क्या है?

छोटे बच्चे स्कूल जाने में काफी ज्यादा घबराते हैं इसलिए वह स्कूल जाना भी नहीं चाहते हैं। लेकिन बच्चों को FLN मिशन के माध्यम से पढ़ाया जाए तो वह जरूर स्कूल आना चाहेंगे क्योंकि इसमें अलग-अलग एक्टिविटी कराए जाते हैं और बच्चों को सिखाया जाता है। सभी बच्चे खेल-खेल में अपना कौशल का विकास करते हैं।

FLN कार्यक्रम में बच्चों को आनंदित रखने पर ज्यादा जोर दिया जाता है, इसीलिए बच्चों को कहानी, गीत, नृत्य, नाटक, कविता आदि के द्वारा पढ़ाया जाता है। वही बच्चों के लिए अलग-अलग प्रकार की कई खेल खुद कराए जाते हैं जिससे बच्चों के अंदर रुचि पैदा होती है। इस कार्यक्रम के द्वारा पढ़ने में बच्चों को भी काफी मन लगता है क्योंकि वह अपने मन लायक चीज करते रहते हैं और साथ ही सभी चीज सीखने भी रहते हैं।

FLN के अंतर्गत बच्चों को कैसे पढ़ाया जाता है?

FLN एक ऐसा प्रोग्राम है जो की पूरी तरीके से बच्चों पर केंद्रित है। इस मिशन के द्वारा बच्चों पर कोई भी प्रकार का प्रेशर नहीं दिया जाता है। FLN मिशन के अंतर्गत सभी बच्चों को मनोरंजन के साधन के साथ-साथ पढ़ाया जाता है जिससे उनका पढ़ाई में भी मन लगा रहता है। FLN के द्वारा बच्चों को सरल एवं मातृभाषा में पढ़ाया जाता है जिससे उन्हें सभी चीज आसानी से समझ में आ सके।

बच्चों को खेलकूद, कार्टून, कहानी, कविता, नृत्य, नाटक आदि के द्वारा सभी चीज ऐसी खाया जाता है क्योंकि जब कोई व्यक्ति देख कर या सुनकर सीखना है तो उस पर ज्यादा प्रभाव पड़ता है। भारतीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार भारत भर के सभी विद्यालयों में तीन से आठ साल के बच्चों के अंदर बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान को विकसित करना लक्ष्य रखा गया है।

निष्कर्ष:

भारत देश में अभी भी शिक्षा का बुरा हाल है जिसके चलते भारत सरकार अलग-अलग प्रकार की कई योजनाएं निकलती है। भारत में शिक्षा स्तर को उठाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में FLN कार्यक्रम शुरू किया गया है। FLN के द्वारा 3 वर्ष से लेकर 8 वर्ष के बच्चों के भीतर बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान का विकास करना है। यह सभी छोटे बच्चों के लिए बेहद ही जरूरी है। ऐसे में अगर आप भी FLN Kya Hai in Hindi ? FLN का Full Form क्या होता हैं, इसके उद्देश्य, विशेषताएं आदि के बारे में जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Scroll to Top