Purushvachak Sarvanam Kise Kahate Hain –भारत की राष्ट्रभाषा हिंदी है इस लिए भारत में रहने वाले अधिकतर लोग हिंदी भाषा का इस्तेमाल करते हैं। आपको बता दे की हिंदी भाषा अलग-अलग प्रकार के वर्ण, संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण आदि से मिलकर बना हैं। इनका योगदान भाषा को आसान और स्पष्ट बनाने में अहम होता है। ऐसे में सही तरीके से हिंदी भाषा सीखने के लिए हमें इन सब चीजों की जानकारी होना बहुत ही जरूरी है।
साथ ही कई प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इनसे जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। ऐसे में आज के इस लेख के द्वारा हम आपको Purushvachak Sarvanam Kise Kahte Hain के बारे में बताने वाले हैं। Purushvachak Sarvanam, सर्वनाम का ही भेद है जो की वाक्य को प्रभावशाली बनाता है और उसकी सुंदरता को और बढ़ता है। अगर आप भी किसी तरह की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं या सर्वनाम से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।
सर्वनाम किसे कहते हैं? Sarvanam Kise Kahte Hain
पुरुषवाचक सर्वनाम जानने से पहले हमें सर्वनाम के बारे में भी जानना जरूरी है जिससे हमारी पकड़ और भी मजबूत होगी। आपको बता दें की संज्ञा के स्थान पर जिस शब्द का प्रयोग होता है उसी को हम लोग सर्वनाम कहते हैं। आसान भाषा में कहा जाए तो संज्ञा के स्थान पर आने वाला शब्द सर्वनाम है, जैसे जब हम किसी एक वाक्य में बार-बार संज्ञा का इस्तेमाल करते हैं तो वह वाक्य वह जिला लगने लगता है इसलिए संज्ञा के स्थान पर हम सर्वनाम इस्तेमाल करके उसे आसान बना सकते हैं।
जैसे:- राम 10th क्लास में पढ़ता है। राम स्कूल जा रहा है। राम के पिताजी पुलिस में है।
सर्वनाम जुड़ने के बाद:- राम 10th क्लास में पढ़ता है। वह स्कूल जा रहा है। उसके पिताजी पुलिस में है।
सर्वनाम के प्रमुख उदाहरण
हिंदी के कुछ प्रमुख सर्वनाम माने गए हैं जो की मैं, हम, तुम, वह, यह, कौन, कुछ, सब, कोई, जो आदि। इनका इस्तेमाल अधिकतर सभी वाक्य में किया जाता है। जैसे:-
- वह कौन है?
- हम साथ रहते हैं।
- तुम कहां रहते हो?
- हम सब एक ही जगह पर रहते हैं।
सर्वनाम के कितने भेद होते हैं? Sarvanam Ke Bhed
हिंदी व्याकरण में सर्वनाम शब्दों के लिए अलग-अलग प्रकार होते हैं। आपको बता दें कि सर्वनाम के 6 भेद हैं। नीचे हमने सर्वनाम के भेदों के नाम बताए हैं:-
- पुरुषवाचक सर्वनाम
- निजवाचक सर्वनाम
- निश्चयवाचक सर्वनाम
- प्रश्नवाचक सर्वनाम
- अनिश्चयवाचक सर्वनाम
- संबंधवाचक सर्वनाम
सर्वनाम के छह भेद होते हैं लेकिन इस लेख में हम आपको पुरुषवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं? पुरुषवाचक सर्वनाम के कितने भेद होते हैं आदि के बारे में जानकारी देने वाले हैं। तो आइये अब Purushvachak Sarvanam से संबंधित जानकारी प्राप्त करते हैं।
पुरुषवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं? Purushvachak Sarvanam Kise Kahate Hain
जो शब्द किसी वस्तु व्यक्ति या स्थान का सीधा उल्लेख करता है उन शब्दों को हम पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं। Purushvachak Sarvanam स्त्री या पुरुष के नाम के बदले इस्तेमाल इस्तेमाल किए जाते हैं। आसान भाषा में कहा जाए तो सुनने वाले बोलने वाले और इसके विषय में बात की जा रही है उनके लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सर्वनाम को ही पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे:-
- मैं, हम (वक्ता द्वारा खुद के लिए)
- तुम और आप (सुनने वाले के लिए)
- यह, वह, ये, वे (जिसके बारे में बात हो रही हो)
पुरुषवाचक सर्वनाम के भेद | Purushvachak Sarvanam Ke Kitne Bhed Hote Hai
पुरुषवाचक सर्वनाम के तीन भेद होते हैं:-
- उत्तम पुरुष
- मध्य पुरुष
- अन्य पुरुष
उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम
जिन सर्वनाम शब्दों का इस्तेमाल बोलने वाला यानी कि वक्ता अपने लिए करता है उन्हें उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं। दूसरी भाषा में कहाँ जाएं तो, पहले व्यक्ति के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले शब्द को उत्तम Purushvachak Sarvanam कहते हैं।
जैसे – मैं, मेरा, मुझे, मुझको, मेरी, हम, हमारा, हमारी आदि।
उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम के उदहारण:-
- मेरे भैया फौजी हैं।
- मैं पटना जा रहा हूं।
- हम क्रिकेट साथ खेलेंगे।
- हमारे देश का नाम भारत है।
- मुझे आपसे कोई बात करनी है।
| उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम | ||
| कारक | एकवचन | बहुवचन |
| कर्ता | मैं, मैंने | हम लोग, हमलोगों ने |
| कर्म | मुझे, मुझको | हम लोगों को, हमें |
| करण | मुझसे | हम लोगों से |
| संप्रदान | मुझे, मेरे लिए | हम लोगों के लिए |
| अपादान | मुझसे | हम लोगों से |
| संबंध | मेरा, रे, री | हम लोगों का, के, की |
| अधिकरण | मुझ पर | मुझ में, हम लोगों पर, हम लोगों में |
मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम
जिन सर्वनाम शब्दों का इस्तेमाल सुनने वाले यानी कि श्रोता के लिए किया जाता है उन्हें मध्यम Purushvachak Sarvanam कहते हैं। इन शब्दों का उपयोग सामाजिक स्थिति, आदर सम्मान और रिश्ते की निकटता को देखते हुए किया जाता है।
जैसे – तू, तुम, तुम्हें, तुम्हारा आदि।
मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम के उदहारण:-
- तुम्हारा नाम क्या है?
- आपका घर कहां है?
- सिद्धार्थ तू कल आएगा?
- तुम अच्छे इंसान हो।
- आप किस कंपनी में काम करते हैं।
- तुम अपना काम सही तरीके से करो।
| मध्यमपुरुषवाचक सर्वनाम | ||
| कारक | एकवचन | बहुवचन |
| कर्ता | तुम, तूने | तुम लोगों ने |
| कर्म | तुझे, तुझको | तुम लोगों को |
| करण | तुमसे | तुम लोगों से |
| संप्रदान | तुम्हें, तुम्हारे लिए | तुम लोगों के लिए |
| अपादान | तुमसे | तुम लोगों से |
| संबंध | तुम्हारा, रे, री, | तुम लोगों का, के, की |
| अधिकरण | तुम पर, तुममें | तुम लोगों पर, तुम लोगों में |
अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम
जिन सर्वनाम शब्दों का इस्तेमाल किसी भी दूसरे व्यक्ति के लिए किया जाता है उन्हें अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं।
जैसे– वे, यह, वह, इनका, इन्हें, उसे, उन्होंने, इनसे, उनसे आदि।
अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम के उदहारण:-
- वह इंसान अच्छा है।
- उसे मदद की जरूरत है।
- कल वह पटना गया हुआ था।
- वह क्लासरूम में पढ़ रहा है।
- मेरा और उसका कोई रिश्ता नहीं है।
- उसने हमेशा सभी लोगों की मदद की है।
| अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम | ||
| कारक | एकवचन | बहुवचन |
| कर्ता | वह, उसने | वे, उन्होंने, उन लोगों ने |
| कर्म | उसे, उसको | उनको, उन्हें, उन लोगों को |
| करण | उससे | उनसे |
| संप्रदान | उसे, उसके लिए | उन्हें, उनको, उनके लिए |
| अपादान | उससे | उनसे, उन लोगों से |
| संबंध | उसका, उसके, उसकी | उनका, उनके, उनकी |
| अधिकरण | उसमें, उस पर | उनमें, उन पर, उन लोगों पर |
निष्कर्ष:
हिंदी भाषा में संज्ञा सर्वनाम विशेषण आदि शब्दों का महत्व काफी अधिक है क्योंकि इनके द्वारा ही हम अपनी भाषा को सही तरीके से बोल पाते हैं। इन सभी का ज्ञान छोटे बच्चों से लेकर बड़े लोगों को भी होनी चाहिए। ऐसे में ऊपर दिए गए लेख के द्वारा हमने आपको Purushvachak Sarvanam Kise Kahte Hain से संबंधित जानकारी दी है। साथ ही हमने आपको सर्वनाम और Purushvachak Sarvanam के भेदों के बारे में भी बताया है। अगर आप भी इन चीजों के बारे में जानकारी एकत्रित करना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। उम्मीद करता हूं यह लेख आपको पसंद आया होगा, इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद।
इन्हें भी पढ़ें–

