Rashtriya Shiksha Niti 2020

Rashtriya Shiksha Niti 2020 । राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 क्या है? । NEP 2020 Kya Hai

NAI SHIKSHA NITI (NEP 2020)-हमारे देश में अभी भी शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए केंद्र सरकार द्वारा नियंत्रण प्रयास किया जा रहा है। किसी चीज को देखते हुए भारत सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति 2020 (NEP) लागू किया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में यह प्रणाली एक क्रांतिकारी बदलाव लेकर आ सकती है। Rashtriya Shiksha Niti 2020 सिर्फ कक्षा और पाठ्यक्रम तक की सीमित नहीं रहा है। यह शिक्षा नीति पूरे शिक्षा के ढांचे कोई बदलने का प्रयास कर रही है।

ऐसे में आज के इस लेख के द्वारा हम आपको राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 से संबंधित जानकारी देने वाले हैं, जैसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 क्या है? Rashtriya Shiksha Niti 2020 स्ट्रक्चर, उद्देश्य, मुख्य विशेषताएं आदि। ऐसे में अगर आप अभी नई शिक्षा नीति 2020 से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 क्या हैं? Rashtriya Shiksha Niti 2020 Kya Hai

भारत सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव लाने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 शुरू किया गया है। आपको बता दे कि इस नीति को 29 जुलाई 2020 को भारत के केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा जारी किया गया है। Rashtriya Shiksha Niti 2020 को 1946 की राष्ट्रीय शिक्षा नीति से बदलने के लिए जारी किया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 द्वारा 5+3+3+4 संरचना को अपनाया गया है।

इस नीति में प्रारंभिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक के सभी स्तरों पर ध्यान दिया जाता है। इस नीति में मल्टी डिसीप्लिनरी शिक्षा, डिजिटल शिक्षा, मातृभाषा में शिक्षा, विद्यार्थियों के मानसिक एवं शारीरिक विकास पर ध्यान दिया जाता है। Rashtriya Shiksha Niti 2020 का लक्ष्य देश में मौजूद सभी बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उच्च स्तर की शिक्षा प्रदान करना है।

नई शिक्षा नीति 2020 संरचना | Rashtriya Shiksha Niti 2020 Structure

भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 के पुराने ढांचे को बदलते हुए 10+2 से 5+3+3+4 संरचना में लाया गया है। नई शिक्षा नीति में सभी बच्चे शामिल हो पाएंगे क्योंकि इसके द्वारा 3 से लेकर 18 वर्ष की आयु तक की पढ़ाई होगी। इस शिक्षा प्रणाली 5+3+3+4 में बताया गया कि सभी बच्चों की पढ़ाई 3 साल की उम्र से ही शुरू होगी।

इस शुरुआती स्तर को प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा (ईसीसीई) कहा जाता है। इसका उद्देश्य बच्चों को शुरू से ही अच्छी शिक्षा, मानसिक और शारीरिक विकास, और भावनात्मक देखभाल देना है। इस नई प्रणाली का मकसद है कि बच्चे खेल-खेल में सीखें, रचनात्मक बनें और उनके अंदर सीखने की मजबूत नींव डाली जाए। इससे बच्चों का समग्र विकास होगा और आगे की पढ़ाई उनके लिए आसान और रुचिकर बनेगी।

नई शिक्षा नीति 2020 | NEP 2020 Structure

आयु कक्षा स्कूली शिक्षा के वर्ष पाठ्यचर्या संरचना
3-6 Pre-school / आंगनवाड़ी 3 Foundational – मूलभूत
6-8 1-2 2
8-11 3-5 3 Preparatory – प्रारंभिक
11-14 6-8 3 Middle – मध्य
14-18 9-12 4 Secondary – माध्यमिक

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के मुख्य उद्देश्य | Rashtriya Shiksha Niti 2020 Objective

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का मुख्य उद्देश्य साल 2030 तक भारत की शिक्षा प्रणाली में पूरी तरीके से बदलाव करना है। नीचे दिए गए पॉइंट्स के माध्यम से हमने Rashtriya Shiksha Niti 2020 के मुख्य उद्देश्य के बारे में जानकारी दी है:-

  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के द्वारा छात्रों के शारीरिक मानसिक और भावनात्मक विकास पर जोड़ दिया जाएगा।
  • नई शिक्षा नीति देश के सभी बच्चों को समान अवसर प्रदान करेगा साथ-साथ समावेशी शिक्षा को भी बढ़ावा देगा।
  • इस नीति के द्वारा शिक्षक की गुणवत्ता में सुधार आएगा और बच्चों को उच्च स्तर के शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा।
  • Rashtriya Shiksha Niti 2020 के द्वारा सभी बच्चों को उनके मातृभाषा में शिक्षा प्रदान किया जाएगा, विशेषकर कक्षा 5 तक के छात्रों तक।
  • सभी छात्रों को व्यावसायिक और तकनीकी कौशल भी प्रदान किया जाएगा।
  • सभी विद्यार्थियों को Digital Education भी प्रदान किया जायेगा।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की मुख्य विशेषताएं

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की मुख्य विशेषताएं के बारे में बात किया जाए तो इसकी एक नहीं बल्कि कई विशेषताएं हैं जो इसे पहले की शिक्षा नीति से काफी बेहतर बनाता है। Rashtriya Shiksha Niti 2020 के मुख्य विशेषताएं नीचे पॉइंट्स के माध्यम से बताया गया है:-

  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के द्वारा पुरानी शिक्षा नीति को बदलकर 5+3+3+4 की संरचना लागू की गई है।
  • नई शिक्षा नीति के द्वारा सभी बच्चों के बीच डिजिटल और ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा साथ ही Learning Platform और Digital Resources भी प्रदान किए जाएंगे।
  • इस शिक्षा नीति में शिक्षकों का विकास पर भी काम किया जाएगा जिसमें उनके लिए समय-समय पर नियमित परीक्षण और कार्यशालाओं का आयोजन होगा।
  • पढ़ाई के साथ-साथ सभी बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास भी किया जाएगा।
  • छात्रों के तकनीकी कौशल को बढ़ाने के लिए कई तरह के Technology के बारे भी पढ़ाया जाएगा जैसे Robotics, Data Science, Coding, Ai आदि।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के गुण और कमी

अगर आप राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के बारे में और भी अच्छे से समझना चाहते हैं तो इसके लिए आपको इसके गुण और कमी के बारे में भी जानना होगा। तो आइये अब Rashtriya Shiksha Niti 2020 के गुण और दोष के बारे में जानते हैं:-

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के गुण

  • इस नीति के द्वारा सभी बच्चों को उनकी मातृभाषा में सीखने का मौका मिलता है जिससे बच्चे और भी अच्छे से समझ पाते हैं।
  • पढ़ाई को दिलचस्पी और मनोरंजन के साथ पढ़ाया जाता है जिससे बच्चों को और भी मन लगता है और उन्हें बोझ महसूस नहीं होता है।
  • Rashtriya Shiksha Niti 2020 में सिर्फ किताबों को ही ज्ञान नहीं माना गया है, इसमें बच्चों की सोचने, समझने और काम करने की क्षमता को विकसित किया जाता है।
  • बच्चों को पढ़ने के लिए शिक्षकों को नए-नए तरीकों से पढ़ने का भी प्रशिक्षण दिया जाता है।
  • बच्चों में गीत, नृत्य, कला, संस्कृति की भी रुचि जगाई जाती है।
  • बच्चों के द्वारा अलग-अलग Activities कराई जाती है जिससे उनका मानसिक और शारीरिक विकास भी होता है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की कमी

  • इस शिक्षा नीति के आने के बाद सभी शिक्षकों को नए तरीके से पढ़ने के लिए प्रशिक्षित करना मुश्किल होता है।
  • इस नीति के द्वारा पाठ्यक्रम बहुत बड़ा हो गया है जिससे बच्चों का बोझ बढ़ गया है।
  • अभी भी कहीं स्कूलों में पर्याप्त साधन नहीं है, जिसके कारण इस नीति को लागू करना मुश्किल हो रहा है।
  • साथ ही कई इलाकों में मातृभाषा में पढ़ने के लिए किताबें और शिक्षक उपलब्ध नहीं है जिससे भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
  • इस नीति को सही ढंग से चलने के लिए सभी राज्यों को इस नीति को लागू करने के लिए सहमत होना होगा।
  • इसके अलावा पुराने पाठ्यक्रम को नए पाठ्यक्रम में बदलने में भी समय लगेगा।
  • कई राज्यों में शिक्षकों की कमी है जिसके कारण इस नीति को लागू करना मुश्किल है।

निष्कर्ष:

भारत में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए केंद्र सरकार द्वारा Rashtriya Shiksha Niti 2020 in hindi लाया गया है। नई शिक्षा नीति के द्वारा बच्चों का मानसिक, शारीरिक और भौतिक विकास पर भी ध्यान दिया जाएगा। इस नीति के द्वारा सभी बच्चों को समान मौका मिलेगा और साथ ही उनका तकनीकी विकास होगा। अगर आप भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा, इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद।

इसे जरूर पढ़ें-

Scroll to Top