Vyaktivachak Sangya – जय हिन्द दोस्तों…आज के समय में हिन्दी व्याकरण के व्यक्तिवाचक संज्ञा वाले टापिक से लगभग सभी परीक्षाओं में दो – तीन प्रश्न तो पूछे ही जाताे हैं, इसी क्रम में आज हम आपको हिन्दी व्याकरण के संज्ञा वाले चैप्टर के एक भाग व्यक्तिवाचक संज्ञा(Vyaktivachak Sangya) के विषय में सम्पूर्ण जानकारी देने वाले हैं। इस आर्टिकल में व्यक्तिवाचक संज्ञा की परिभाषा (Vyakti Vachak Sangya Ki Paribhasha), व्यक्तिवाचक संज्ञा किसे कहते हैं? (Vyaktivachak Sangya Kise Kahate Hain), व्यक्तिवाचक संज्ञा के उदाहरण(Vyakti Vachak sangya ke udahran), विशेषता व शाब्दिक अर्थ को समझाने का पूरा प्रयास किया गया है।
व्यक्तिवाचक संज्ञा किसे कहते हैं? – Vyaktivachak Sangya Kise Kahate Hain
पहली परिभाषा-किसी विशेष व्यक्ति, वस्तु, स्थान, दिन तथा महीने के नाम को व्यक्तिवाचक संज्ञा कहा जाता है। व्यक्तिवाचक संज्ञा हमेशा एक वचन में होती है।
दूसरी परिभाषा- ऐसे शब्द जिनसे किसी एक व्यक्ति, वस्तु, स्थान, दिन व महीने का बोध होता है, व्यक्तिवाचक संज्ञा कहलाते हैं।
जैसे- रामधारी सिंह दिनकर, कैरीमिनाटी, रामचरितमानस, गीता, रानीगंज, कालिंदी आदि।
नोट- उपरोक्त उदाहरण से हमें ज्ञात होता है कि राम शब्द से किसी एक व्यक्ति का बोध हो रहा है, रामचरितमानस से किसी एक वस्तु/पुस्तक का बोध हो रहा है तथा अयोध्या से किसी एक स्थान का बोध हो रहा है। अतः उपरोक्त राम, रामचरितमानस व अयोध्या, संज्ञा शब्द हैं।
व्यक्तिवाचक संज्ञा के नियम- Vyaktivachak Sangya Ke Rule
1.व्यक्तिवाचक संज्ञा शब्द हमेशा एक वचन में प्रयोग किये जाते हैं। व्यक्तिवाचक संज्ञा शब्दों को बहुवचन में प्रयोग करने पर वह जाति वाचक संज्ञा बन जाते हैं।
2.बहुवचन होने पर व्यक्तिवाचक संज्ञा नही होती है।
3.पहले से जानने के आधार पर ही व्यक्तिवाचक संज्ञा को पहचाना जा सकता है।
वैय्याकरण दिमशित्स के अनुसार व्यक्तिवाचक संज्ञा होने के शर्तें निम्न हैं–
व्यक्तियों के नाम- महाराणा प्रताप सिंह, मोहन, नरेन्द्र मोदी , कल्यान सिंह, रघुराज, पूर्वा, कोमल, विद्युत्तमा आदि
दिशाओं के नाम- पूरब, पश्चिम, दक्षिण, उत्तर, पूर्वोत्तर, दक्षिण-पश्चिम, उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व आदि
राष्ट्रीय जातियों के नाम- जापानी, भारतीय, रूसी, अमेरिकी, अफगानिस्तानी, भूटानी आदि
देशों के नाम- भारत, फिलीपींस, पाकिस्तान, बेलारूस, बांग्लादेश, संयक्त अरब अमीरात, संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा आदि
नदियों के नाम– गंगा, यमुना, सोन नदी, नील नदी, झेलम, कावेरी नदी, कृष्णा नदी आदि
समुद्रों के नाम- अरब सागर, हिन्द महासागर, अटलांटिक महासागर, आर्कटिक महासागर आदि
पर्वतों के नाम- हिमालय पर्वत, कारारोरम, विंध्याचल, चित्रकूट,अलकनंदा मलयगिरि आदि
नगरों के नाम- कानपुर, लखनऊ, पटना, बैंगलुरू, कोलकाता,भोपाल, मुंबई आदि
राज्यों के नाम- उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, कोलकाता, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, केरल, गोवा, झारखण्ड, तमिलनाडु आदि
जिलों के नाम- हमीरपुर, मुरादाबाद, हाजीपुर, लखनऊ, कानपुर, पटना, अमेठी, रायबरेली, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, सीतापुर, सीतामढ़ी, गाजियाबाद, अमरोहा आदि
पुस्तकों के नाम- रामायण, महाभारत, श्रीमद्भगवतगीता, ऋग्वेद, सामवेद, यजुर्वेद,कर्मभूमि, गोदान, गबन, प्रेमाश्रम, गबन,सेवासदन, कर्मभूमि, रंगभूमि, बड़े घर की बेटी, दो बैलों की कथा आदि
समाचार पत्रों के नाम– दैनिक भाष्कर, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान, द टाइम्स आफ इंडिया, द हिन्दू आदि
दिनों व महीनों के नाम- सोमवार, मंगलवार, शनिवार, जनवरी, फरवरी, जून, जुलाई, नवम्बर, दिसम्बर आदि
व्यक्तिवाचक संज्ञा के 10 उदाहरण – Vyaktivachak Sangya Ke Udahran
- यह ताजमहल है।
- रामायण एक प्रसिद्ध पुस्तक है।
- राजस्थान एक राज्य का नाम है।
- वृंदावन एक पवित्र स्थान है।
- गंगा नदी भारत की एक पवित्र नदी है।
- मेरा जन्मदिन जनवरी महीने में है।
- मेरा जन्मदिन सोमवार को होता है।
- यह हवामहल है।
- राजन के पास एक कार है।
- अयोध्या में श्री राममन्दिर स्थापित है।
व्यक्तिवाचक संज्ञा के उदाहरण से सम्बन्धित प्रश्नोत्तर । व्यक्तिवाचक संज्ञा के 5 उदाहरण
प्रश्न- चाँदनी चौक में किस प्रकार की संज्ञा है?
A समूहवाचक संज्ञा
B भाववाचक संज्ञा
C जातिवाचक संज्ञा
D व्यक्तिवाचक संज्ञा
उत्तर- D व्यक्तिवाचक संज्ञा
प्रश्न- इनमें से किस विकल्प में व्यक्तिवाचक संज्ञाएं हैं?
A मिठास, कामायनी, राजस्थान
B लखनऊ, बुढ़ापा, जवान
C गंगा, रामचरितमानस, अयोध्या
D महिमा, वकील, डाक्टर
उत्तर- C गंगा, रामचरितमानस, अयोध्या
प्रश्न- आपका घर जिस शहर में है, उस शहर का नाम किस प्रकार की संज्ञा को बताता है?
A व्यक्तिवाचक संज्ञा
B भाववाचक संज्ञा
C जातिवाचक संज्ञा
D समूहवाचक संज्ञा
उत्तर- A व्यक्तिवाचक संज्ञा
प्रश्न- नीचे दिये विकल्प में व्यक्ति वाचक शब्द की पहचान कीजिए?
A आम
B पहाड़
C यमुना
D वकील
उत्तर- C यमुना
प्रश्न- नीचे दिये गये किस विकल्प में दिये गये सभी शब्द व्यक्तिवाचक संज्ञा के उदाहरण हैं?
A राधेश्याम, ममता , बैल
B रामलाल, हिमालय, राधेश्याम
C ऊँचाई, साधना, रमेश
D उदासी, शेर, चालाक
उत्तर- B रामलाल, हिमालय, राधेश्याम
व्यक्तिवाचक संज्ञा के 50 उदाहरण – Vyaktivachak Sangya Ke 50 Udahran
- राहुल
- रमेश
- रामायण
- अयोध्या
- बाईबिल
- बंगला बाजार
- चाँदनी चौक
- अढ़ाई दिन का झोपड़ा
- महाभारत
- कौशलेन्द्र
- आकाश
- ऋषिकेश
- हिमाचल प्रदेश
- रामेश्वरम
- चित्रलेखा
- पार्वती
- नालंदा
- भूपेश बघेल
- नरेन्द्र दामोदर दास मोदी
- गुजराज
- केन्या
- सूर्य
- चाँद
- एशिया
- काशी
- नेपाल
- उत्तराखण्ड
- त्रिपुरा
- मुंबई
- काठमांडू
- नेहरू नगर
- शालीमार
- रामधारी सिंह दिनकर
- लाल चौक
- पहलगांव
- कानपुर
- मंगल
- सोमवार
- उदयपुर
- जनवरी
- भाद्रपद
- श्रावण
- शनिवार
- कावेरी
- गंगा
- ब्रह्मपुत्र
- सुंदरवन
- गिर पर्वत
- मलेशिया
- भारत
व्यक्तिवाचक संज्ञा से सम्बन्धित (FAQs)
1.व्यक्तिवाचक संज्ञा के 20 उदाहरण क्या हैं?
उत्तर- राम, सोहन, श्रीमदभगवतगीता, चित्रकूट, ओम पर्वत, किरन, शिल्पा, बागेश्वर धाम, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, नालन्दा, कश्मीर, अफ्रीका, हिरोशिमा, जापान,अमिताभ बच्चन, शिलांग, छत्तीसगढ़
2.व्यकितवाचक संज्ञा की परिभाषा बताइए?
उत्तर- ऐसे संज्ञा शब्द जिनसे किसी विशेष व्यक्ति,वस्तु, स्थान, महीने तथा दिन का बोध होता है, व्यक्तिवाचक संज्ञा कहताले हैं। जैसे- राहुल, कुरान, श्रीलंका, सोमवार, जनवरी आदि
3.व्यक्तिवाचक संज्ञा के 10 उदाहण क्या हैं?
उत्तर-व्यक्तिवाचक संज्ञा के दस उदाहण इस प्रकार है-गीता, गीता फोगाट, कैरीमिनाटी, कानपुर, सौरभ जोशी, शुक्र, फाल्गुन, शनिवार, जन्माष्टमी, जयसिंह
निष्कर्ष
उपरोक्त ब्लाग में आपने Vyaktivachak Sangya Kise Kahate Hain के साथ- साथ Vyaktivachak Sangya Ki Paribhasha, Vyaktivachak Sangya in Hindi, Vyaktivachak Sangya Ke Udahran आदि के बारे में जानने को भी मिला। हमे विश्वास है कि व्यक्तिवाचक संज्ञा से सम्बन्धित सभी सवालों के जवाब आपको मिल गये होंगे।
इसी तरह की अच्छी जानकारी के लिए आप हमसे कनेक्ट रहें GKGSWALE.COM प्लेटफार्म से ताकि हम आपको और अच्छी से अच्छी जानकारी देता रहूँ। यदि यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो आपके साथ तैयारी करने वाले सभी दोस्तों को जरूर शेयर करें।
इन्हे अवश्य पढ़ें-

